OnePlus Pad Go 2 लॉन्च की तारीख कन्फर्म बजट फ्रेंडली टैबलेट 17 दिसंबर को मचाएगा धमाल

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

OnePlus ने ऐलान कर दिया है कि उसका नया टैबलेट OnePlus Pad Go 2 भारत में 17 दिसंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के हिसाब से यह टैबलेट बजट-फ्रेंडली सेगमेंट में आएगा और इसे खासतौर से स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। OnePlus ने कहा है कि Pad Go 2 अपने पहले मॉडल Pad Go का अपग्रेडेड वर्जन होगा, जिसमें बेहतर प्रदर्शन, बैटरी और फीचर्स मिलते हैं।

कुछ खास फीचर्स 

OnePlus Pad Go 2 में 12.1-इंच 2.8K डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पिक ब्राइटनेस 900 nits बताई गई है। साथ ही स्क्रीन में Dolby Vision, TÜV Rheinland Smart Care 4.0 जैसी सुविधाएं भी होंगी। यह टैबलेट Wi-Fi व 5G दोनों वेरिएंट्स के साथ आएगा। साथ ही इसमें तेज़ इंटरनेट के लिए 5G सपोर्ट भी मिलेगा।

OnePlus Pad Go 2

OnePlus Pad Go 2 में पहली बार Stylus Support मिल रहा है यानी अब आप टैबलेट पर नोट्स ले सकते हैं, ड्रॉ कर सकते हैं या स्केचिंग कर सकते हैं। Stylus के साथ ही यह टैबलेट प्रोडक्टिविटी-फ्रेंडली हो जाएगा।

परफॉर्मेंस और बैटरी 

इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 7300-Ultra ऑक्टा-कोर चिपसेट मिलेगा, जो कि 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ 8 GB RAM + 256 GB Storage कॉन्फ़िगरेशन की आशा है। Pad Go 2 Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 पर चलेगा, जिससे UI और ऑपरेटिंग सिस्टम लेटेस्ट रहेगा।

बैटरी के मामले में OnePlus ने इस टैबलेट में 10,050 mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो बजट टैबलेट्स में काफी कम मिलती है। इसमें साथ ही 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जो बैटरी को जल्द ही फुल चार्ज कर देगा। इसके आलावा, टैबलेट में reverse cable charging भी होगा। यानी जरुरत पड़ने पर यह टैबलेट दूसरे डिवाइस को चार्ज भी कर सकेगा।

OnePlus Pad Go 2 का Camera सेटअप

रिपोर्ट्स के हिसाब से, Pad Go 2 में 13 MP का रियर कैमरा होगा। जबकि front की तरफ सेल्फी / वीडियो कॉलिंग के लिए 8 MP का कैमरा दिया गया है। इसके वीडियो रिकॉर्डिंग के ऑप्शंस में रियर + फ्रंट दोनों कैमरों से 1080p @ 30 fps Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट बताया गया है। बाकी कैमरे और फीचर्स की सही जानकारी इसके लॉन्च के बाद सामने आएंगी।

OnePlus Pad Go 2

OnePlus Pad Go 2 को भारत में 17 दिसंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा और इस टैबलेट की पहली सेल 18 दिसंबर 2025 से शुरू होने की आशा है। इस टैबलेट दो रंग वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा जिसमें Shadow Black और Lavender Drift शामिल होंगे।

OnePlus Pad Go 2 दिखने में बजट-पर टैबलेट हो सकता है, लेकिन इसके फीचर्स जैसे 10,050 mAh बैटरी, Stylus सपोर्ट, 5G कनेक्टिविटी, 12.1-इंच 2.8K स्क्रीन इसे बजट टैबलेट से कहीं बेहतर बनाते हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो पढ़ाई, काम, मीडिया, नोट्स या क्रिएटिव वर्क करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You