Xiaomi 17 Ultra लॉन्च होते ही चर्चा में, 6800mAh बैटरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर ने खींचा ध्यान

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Xiaomi ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को सबसे पहले चीन के मार्केट में पेश किया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका Leica कैमरा सिस्टम, 6800mAh की बड़ी बैटरी और नया फ्लैगशिप-क्लास प्रोसेसर है। कंपनी का दावा है कि यह फोन फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस दोनों मामलों में नया बेंचमार्क सेट करता है।

Xiaomi 17 Ultra की कीमत 

Xiaomi 17 Ultra को फिलहाल चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 12GB RAM + 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 6,999 युआन रखी गई है, जो भारतीय करेंसी में लगभग 89,500 रुपये होती है। वहीं, इसका 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 7,499 युआन मतलब करीब 98,500 रुपये में पेश किया गया है। इसके अलावा टॉप-एंड 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 1,08,000 रुपये बताई गई है।

Xiaomi 17 Ultra

फोन के सभी वेरिएंट्स के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं, जबकि चीन में इसकी सेल 27 दिसंबर से शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने भारत या ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

बड़ा, ब्राइट और फ्लैगशिप डिस्पले 

Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का M10 OLED LTPO फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 2608×1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है और 2K क्वालिटी को सपोर्ट करती है। फोन में 1Hz से 120Hz तक का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद महसूस होती है।

इस डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है। इसके अलावा HDR10+ और Dolby Vision जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इसमें Xiaomi Ceramic Glass 2.0 का प्रोटेक्शन और आंखों की सेफ्टी के लिए TUV Rheinland ट्रिपल आई-प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन दिया गया है।

Xiaomi 17 Ultra प्रोसेसर और परफॉर्मेंस 

परफॉर्मेंस के मामले में Xiaomi 17 Ultra एक दमदार फ्लैगशिप फोन है। इसमें नया Snapdragon 8-series Elite फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और बेहतर पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। यह चिपसेट बड़े Oryon कोर्स और एडवांस GPU सपोर्ट के साथ आता है।

इस फोन को लंबे समय तक ठंडा रखने के लिए कंपनी ने इसमें डुअल रिंग-शेप लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया है, जो गेमिंग और हैवी कैमरा यूज़ के दौरान हीट को कंट्रोल करने में मदद करता है।

प्रो-लेवल फोटोग्राफी

Xiaomi 17 Ultra का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका Leica कैमरा सिस्टम है। फोन में 50MP का 1-इंच Light Fusion मेन सेंसर दिया गया है, जो बेहतर डायनामिक रेंज और शानदार नाइट फोटोग्राफी का दावा करता है। कंपनी के हिसाब से, यह कैमरा बैकलाइट और लो-लाइट कंडीशन्स में बेहतरीन रिज़ल्ट देता है।

इसके अलावा फोन में 200MP Leica टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो एडवांस ऑप्टिकल जूम और मैक्रो शॉट्स को सपोर्ट करता है। तीसरा सेंसर 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जिसमें 115-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 50MP कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

Xiaomi 17 Ultra

बैटरी और कनेक्टिविटी 

Xiaomi 17 Ultra में 6800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी अब तक के सबसे बड़े Xiaomi फोन बैटरी पैक के रूप में पेश कर रही है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में USB-C, Wi-Fi 7, NFC और सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं।

Xiaomi 17 Ultra प्रीमियम सेगमेंट में दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है, जो खासतौर पर फोटोग्राफी और हाई-एंड यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You