Lenovo ने गेमिंग की दुनिया में Legion 5 2025 लैपटॉप भारत में लॉन्च कर दिया है। यह सिर्फ गेमिंग के लिएनहीं बल्कि गेमर्स और क्रिएटर्स दोनों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। इसका मतलब है कि ये लैपटॉप गेम खेलने वीडियो एडिट करने और मल्टीटास्किंग के लिए काफी अच्छा है। आइए इसकी खूबियां देखते है।
पावरफुल प्रोसेसर और ग्राफिक्स
Legion 5 (2025) में AMD का Ryzen 7 260 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और क्रिएशन के दोनों कामों में दमदार परफॉरमेंस देता है। इसके साथ जोड़ी गई ग्राफिक्स कार्ड है Nvidia GeForce RTX 5050, जो RTX 5000 सीरीज़ में आती है। यह कॉम्बिनेशन गेमिंग के अलावा हाई-डेफिनिशन वीडियो एडिटिंग, 3D रेंडरिंग और अन्य ग्राफिक्स-हेवी कामों को भी आसानी से हैंडल कर सकता है।

मेमोरी और स्टोरेज
Lenovo Legion 5 (2025) में 16GB रैम है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए काफी अच्छी है। इसके साथ 1TB की इंटरनल स्टोरेज SSD आप्शन भी दिया गया है, जिससे आप बड़े गेम्स, फोटो-वीडियो फाइल्स और सॉफ़्टवेयर को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। यह स्टोरेज स्पेस डाउनलोड, इंस्टॉलेशन और लोडिंग टाइम को काफी तेज़ बनाता है।
कूलिंग सिस्टम
जब गेमिंग की बात आती है, तो हीट एक बड़ी समस्या बन सकती है। Lenovo ने इसे ध्यान में रखते हुए Legion 5 (2025) में एक मज़बूत कूलिंग सिस्टम लगाया है। इसमें Turbo Fans, कॉपर हीटपाइप, और एल्युमिनियम हीट सिंक शामिल हैं। यह कॉम्बिनेशन CPU और GPU दोनों को अच्छी तरह ठंडा रखता है, जिससे लैपटॉप लंबे समय तक हाई परफॉर्मेंस पर काम कर सकता है बिना ओवरहीट हुए। इससे गेमिंग एक्सपीरियंस स्मूथ रहता है और लैपटॉप की लाइफ भी बेहतर होती है।
लंबी चलने वाली बैटरी और तेज़ रिचार्ज
Lenovo Legion 5 (2025) में 80Wh की बैटरी दी गई है, जो एक गेमिंग लैपटॉप के लिए बहुत मायने रखती है। यह बैटरी बेहतर बैकअप देती है, खासकर जब आप गेम खेल रहे हों या क्रिएटिव वर्क कर रहे हों। चार्जिंग के लिए यह 245W का चार्जर इस्तेमाल करता है, जिससे बैटरी जल्दी रिचार्ज होती है। तेज चार्जिंग फीचर के कारण कम समय में बैटरी का एक बड़ा हिस्सा भर सकता है।

कीमत और उपलब्धता
Lenovo Legion 5 (2025) की भारत में कीमत लगभग ₹1,37,490 के आसपास है। यह मॉडल Eclipse Black कलर में मौजूद है। आप इसे ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म जैसे Amazon के साथ-साथ Lenovo के ऑफीशियल स्टोर्स में देख सकते हैं।
अगर आप गेम खेलना पसंद करते हैं या वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स वर्क करने के लिए लैपटॉप ढूंढ रहे हैं तो चाहे तो Lenovo Legion 5 (2025) एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी प्रॉसेसिंग पावर, ग्राफिक्स कैपेबिलिटी, और क्वालिटी डिस्प्ले इसे गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स दोनों के लिए इसे एक अच्छा ऑप्शन बनाती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- OnePlus 15R का टीज़र जारी, OnePlus Ace 6 जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलने की उम्मीद
- Samsung Galaxy M36 5G बना बेस्ट बजट स्मार्टफोन, कम कीमत में हाई-टेक फीचर्स!
- Tata Tigor EV: किफायती कीमत में बेहतर रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, जानिए कीमत






















