Gold Price Today: भारत में शादियों के सीजन के चलते कभी तो कीमत घटती हुई नजर आ रही है और कभी बढ़ती हुई। आज भारत में सोने की कीमतों में बढ़त देखी गई है, जो निवेशकों के लिए और सोना खरीदने वालों के लिए हम हो सकती है। आईए जानते हैं आज सोना किस चाल चल रहा है।
सोने के दामों में जबरदस्त उछाल
आज के दिन भारत में सोने की कीमतों में बढ़त देखी गई है। रिपोर्ट के हिसाब से, 24 कैरेट सोना ₹12,426 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जो कल के मुकाबले ज्यादा है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹11,390 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹9,319 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। इस बढ़ोतरी ने निवेशकों और ज्वैलर्स दोनों को चौंका दिया है।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹12,426
10 ग्राम – ₹1,24,260
100 ग्राम – ₹12,42,600

22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹11,390
10 ग्राम – ₹1,13,900
100 ग्राम – ₹11,39,000
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,319
10 ग्राम – ₹93,190
100 ग्राम – ₹9,31,900
देश के बड़े शहरों में सोने के भाव
आज भारत के के ज्यादा तर शहरों में सोने के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹12,464 और 22 कैरेट सोना ₹11,425 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹12,426 और 22 कैरेट सोना ₹11,390 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।
राजधानी दिल्ली कि बात करें तो वहां भी सोने के दामों में इज़ाफ़ा दर्ज किया गया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹12,441 और 22 कैरेट ₹11,405 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा में 24 कैरेट सोना ₹12,431 और 22 कैरेट ₹11,395 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।

पिछले दिनों के मुकाबले तेजी क्यों आई है?
अगर पिछले कुछ दिनों की बात करें, तो 9 अक्टूबर तक सोने के भाव ₹12,300 के आसपास स्थिर थे। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और शादी ब्याह के सीज़न ने निवेशकों को सोने की ओर खींचा है। इसी वजह से सोने की कीमतों में घरेलू बाजार में भी तेजी देखने को मिली है। भारत में फेस्टिव सीज़न की शुरुआत और बढ़ती मांग भी इस उछाल की एक बड़ी वजह मानी जा रही है।
आज 11 अक्टूबर 2025 को भारत में सोने के दामों में तेज उछाल देखने को मिला है। जहां 24 कैरेट सोना ₹12,426 प्रति ग्राम पर पहुंच गया, वहीं 22 कैरेट सोना ₹11,390 और 18 कैरेट सोना ₹9,319 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। त्योहारी सीजन की शुरुआत और बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए फ्यूचर में सोने की कीमतों में और बढ़त दिख सकती है। निवेशकों को इस समय बाजार की चाल पर करीबी नजर रखनी चाहिए ताकि सही समय पर निवेश किया जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:
- BSSC ने जारी की 379 स्पोर्ट्स ट्रेनर पदों की भर्ती, ग्रेजुएट और डिप्लोमा वालों के लिए बड़ा मौका
- Hair mask: सर्दियों में स्कैल्प ड्राई होकर बनाता है डैंड्रफ? आज़माएं ये 2 आसान हेयर मास्क
- AIBE 20 Exam Date 2025: देखिए परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें एडमिट कार्ड























