Gold Price Today: शादी-विवाह सीजन से पहले सोने की कीमतों में भारी उछाल, जानें ताज़ा अपडेट्स

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: पिछले कई दिनों से सोने के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की जारी थी। लेकिन वो बहुत मामूली बढ़ोतरी थी। आज अचानक से सोने के दामों ने तेजी पकड़ी है। ये तेजी ₹66 से लेकर ₹8,800 रुपए तक की है। जैसे कि हमने पहले भी बताया था आने वाले टाइम में ये कीमतें और बढ़ती हुई नज़र आ सकती हैं क्योंकि अब शादियों और त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला हैं जिसमें भारत अक्सर सोने की मांग बढ़ जाती है।

आज भारत में सोने की कीमत 

आज के ताज़ा रेट्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹10,697 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹9,805 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹8,023 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। यह कल की तुलना में अच्छी बढ़त है।

24 कैरेट सोना 

1 ग्राम – ₹10,697

10 ग्राम – ₹1,06,970

100 ग्राम – ₹10,69,700

Gold Price Today

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,805

10 ग्राम – ₹98,050

100 ग्राम – ₹9,80,500

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹8,023

10 ग्राम – ₹80,230

100 ग्राम – ₹8,02,300

प्रमुख शहरों में सोने का रेट

देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम में थोड़ा बहुत फर्क देखा गया है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, केरल और पुणे में आज 24 कैरेट सोना ₹10,697 और 22 कैरेट सोना ₹9,805 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। दिल्ली में दाम थोड़े ज्यादा हैं। यहां 24 कैरेट सोना ₹10,712 और 22 कैरेट सोना ₹9,820 प्रति ग्राम मिल रहा है। इसके अलावा वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹10,702 और 22 कैरेट सोना ₹9,810 प्रति ग्राम दर्ज हुआ है।

सोना महंगा क्यों हो रहा है?

सोने की कीमतों में बढ़त के पीछे कई वजहें होती हैं जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कमजोरी और महंगाई का दबाव इसकी मैन वजह मानी जाती हैं। फिलहाल भारत में आने वाले त्योहारों और शादियों के सीजन की वजह से भी सोने की मांग बढ़ रही है। यही वजह है कि सोने के दामों में लगातार बढ़त हो रही है।

Gold Price Today

अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो यह सही समय नहीं है। लंबे समय के लिए सोना हमेशा सुरक्षित निवेश माना जाता है। एक्सपर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में सोने के दाम और ऊपर जा सकते हैं। हालांकि, जो लोग सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं, वे हल्की गिरावट का इंतजार भी कर सकते हैं। लेकिन गिरते हुए दामों में ही सोना खरीदना फायदेमंद माना जाता है।

आज 4 सितंबर 2025 को भारत में सोने की कीमतों में बड़ी बढ़त देखने को मिली है, जिसकी वजह से 24 कैरेट सोना ₹10,697, 22 कैरेट सोना ₹9,805 और 18 कैरेट सोना ₹8,023 प्रति ग्राम पर पहुंच चुका है। दिल्ली और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में भी सोने की कीमतें बढ़ गई हैं। त्योहारी सीजन करीब है और बाजार में मांग भी बढ़ रही है। ऐसे में सोने के दाम आगे और चढ़ सकते हैं। निवेशकों को सलाह है कि वे बाजार की इस चाल पर ध्यान दें और समझदारी से निवेश का फैसला करें।

इन्हें भी पढ़ें:

 

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You