Gold Price Today: भारत में सोने के दामों में आई मामूली गिरावट, जानें आज 1 सितंबर 2025 का अपडेट

Published on:

Follow Us

DailyNews24 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Gold Price Today: आज यानी 1 सितंबर 2025 को सोने के दाम थोड़े घटते हुए नज़र आए हैं। पिछले कुछ दिनों की बात करें तो कई दिनों से सोने के दम बढ़ते हुए नज़र आ रहे थे जिसके बाद कल दम स्थिर रहे और आज घटते हुए नज़र आए। ये गिरावट कई वजहों से आई ही और काफी मामूली सी गिरावट है, जिससे निवेशकों या ग्राहकों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन ये एक संकेत हो सकता है। आइए इसके बारे में ज़्यादा जानते हैं।

आज के दिन सोने की कीमत

आज की ताज़ा जानकारी के हिसाब से 24 कैरेट सोना ₹10,494 प्रति ग्राम पर पहुंचा है, जो पिछले दिन की तुलना में थोड़ा सा कम है। इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹9,619 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹7,870 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया है।

24 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹10,494

10 ग्राम – ₹1,04,940

100 ग्राम – ₹10,49,400

Gold Price Today

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,619

10 ग्राम – ₹96,190

100 ग्राम – ₹9,61,900

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹7,870

10 ग्राम – ₹78,700

100 ग्राम – ₹7,87,000

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारत के प्रमुख शहरों में आज सोने के दामों में मामूली फर्क देखा गया है। चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना ₹10,494 और 22 कैरेट सोना ₹9,619 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ है। वहीं, दिल्ली में यह कीमत थोड़ी अधिक रही, जहां 24 कैरेट सोना ₹10,509 और 22 कैरेट सोना ₹9,634 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।

वडोदरा और अहमदाबाद जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना ₹10,499 और 22 कैरेट सोना ₹9,624 पर बिक रहा है। यह मामूली सा फर्क टैक्स, स्थानीय मांग और ज्वैलर्स की प्राइसिंग पॉलिसी पर निर्भर करता है।

सोने के दामों में गिरावट निवेशकों के लिए संकेत

पिछले कई दिनों से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जहां एक ओर पिछले सप्ताह सोने के दामों में तेजी देखी गई थी, वहीं आज हल्की गिरावट दर्ज हुई है। यह गिरावट निवेशकों के लिए यह संकेत हो सकती है कि आने वाले समय में बाजार में फिर से तेजी आ सकती है।

Gold Price Today

जब भारत में सितंबर से त्योहारों का मौसम शुरू होता है, तो अक्सर इस दौरान सोने की मांग तेजी से बढ़ जाती है। माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में सोने की कीमतों में फिर से बढ़त देखने को मिल सकती है क्योंकि नवरात्रि और दीवाली के समय सोने की खरीदारी बढ़ जाती है।

आज 1 सितंबर 2025 को भारत में सोने के दामों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। इस वजह से 24 कैरेट सोना ₹10,494 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹9,619 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹7,870 प्रति ग्राम पर दर्ज किया गया है। देश के बड़े शहरों में कीमतों में मामूली फर्क भी सामने आया है। यह गिरावट निवेशकों के लिए एक संकेत है कि उन्हें आने वाले दिनों में बाजार पर नज़र रखनी होगी।

इन्हें भी पढ़ें:

Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You