Gold Price Today: भारत में सोना धातु कम और गहना ज्यादा है। इसे गहनों के अलावा निवेश के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है जहां इसे सिक्कों, बिस्कुट के रूप में खरीदा जा सकता है। पिछले कई दिनों जहां फेस्टिवल सीजन के चलते सोने के दाम लगातार बढ़ते हुए नज़र आढ़े थे वहीं आज दामों में स्थिरता देखी गई है। आइए आज के ताज़ा दाम देखते हैं।
आज के दिन सोने की कीमतें
आज भारत में 24 कैरेट सोना ₹12,944 प्रति ग्राम के रेट पर स्थिर है। इसके साथ ही 22 कैरेट सोना ₹11,865 और 18 कैरेट सोना ₹9,708 प्रति ग्राम पर बना हुआ है। पिछले दिन के मुकाबले आज सोने के दामों में कोई चेंज नहीं आया है।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹12,944
10 ग्राम – ₹1,29,440
100 ग्राम – ₹12,94,400
22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹11,865
10 ग्राम – ₹1,18,650
100 ग्राम – ₹11,86,500
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,708
10 ग्राम – ₹97,080
100 ग्राम – ₹9,70,800
देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने के दाम
भारत के प्रमुख शहरों में भी आज सोने की कीमतें लगभग एक जैसी बनी हुई हैं। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹12,982 और 22 कैरेट ₹11,900 पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹12,944 और 22 कैरेट सोना ₹11,865 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। वहीं दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹12,959 और 22 कैरेट सोना ₹11,880 पर दर्ज किया गया है। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹12,949 और 22 कैरेट सोना ₹11,870 पर उपलब्ध है।
सोने में निवेश के ऑप्शन
आज के टाइम में सोने में निवेश के कई सेफ ऑप्शन सामने आए हैं। पुराने तरीके से ज्वेलरी खरीदने के अलावा अब आप डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ETF, सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और गोल्ड म्यूचुअल फंड्स में भी निवेश कर सकते हैं। डिजिटल और SGB में निवेश करने का फायदा यह है कि इसमें स्टोरेज की चिंता नहीं रहती और सरकार की गारंटी भी मिलती है। वहीं, गोल्ड ETF और म्यूचुअल फंड्स में आप कम रकम से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। इन सभी विकल्पों में सोना न सिर्फ बचत का माध्यम है बल्कि एक सुरक्षित दीर्घकालिक निवेश भी बन चुका है।
आने वाले दिनों में सोने की कीमतों का रुख कैसा रहेगा?
सोने के बाजार के एक्सपर्ट का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में स्थिरता और डॉलर इंडेक्स में हल्की कमजोरी की वजह भारत में सोने के दाम और ज्यादा बढ़ सकते हैं। आगे आने वाले टाइम में सोने की कीमतें ज्यादा बढ़ती हुई दिखाई दे सकती हैं। इसके अलावा, शादी और त्योहार के सीजन की वजह से भी घरेलू मांग में इज़ाफा देखा जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- SSC JE Exam Date 2025: यहाँ से देखिए पूरी जानकारी और डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
- LIC AAO Result 2025 Out Soon: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट
- 200MP कैमरा और बड़ी बैटरी वाला Vivo X300 Pro लॉन्च, कीमत ने सबको चौंकाया