Gold Price Today: सोने जिसे गहनों से लेकर सुरक्षित निवेश सब तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस की इतनी अहमियत की वजह से ही तो इसकी कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। पिछले कई दिनों की बढ़ोतरी के बाद कल दामों में ठहराव देखा गया था जबकि आज फिर से दाम बढ़ते हुए नज़र आए हैं।
आज के दिन सोने के दामों में तेज उछाल
आज की ताज़ा रिपोर्ट के हिसाब से 24 कैरेट सोना ₹13,277 प्रति ग्राम तक पहुंच गया है, जो कल के। मुकाबले बढ़त दिखा रहा है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना ₹12,170 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹9,958 प्रति ग्राम पर पहुंच चुका है।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹13,277
10 ग्राम – ₹1,32,770
100 ग्राम – ₹13,27,700
22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹12,170
10 ग्राम – ₹1,21,700
100 ग्राम – ₹12,17,000
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,958
10 ग्राम – ₹99,580
100 ग्राम – ₹9,95,800
देश के प्रमुख शहरों में सोने के आज के रेट
आज भारत के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में फर्क देखने को मिला है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹13,309 और 22 कैरेट सोना ₹12,200 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹13,277 और 22 कैरेट ₹12,170 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।
वहीं राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹13,292 और 22 कैरेट ₹12,185 पर पहुंच गया है। अहमदाबाद और वडोदरा में क्रमशः 24 कैरेट सोना ₹13,282 और 22 कैरेट सोना ₹12,175 पर मिल रहा है।
सोने की कीमतों में उछाल की वजह क्या है?
आज के उछाल के पीछे कई वजह हैं। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की मांग में तेजी, और निवेशकों का सोनेमें निवेशकरना आदि। ये सभी वजह सोने की कीमतों को ऊपर धकेल रही हैं। भारत में त्योहारों का सीजन भी चालू है, जिससे घरेलू मांग में बढ़ोतरी हुई है। शादी और दीवाली जैसे मौकों पर सोने की खरीदारी का स्तर बढ़ने से बाजार में कीमतें अक्सर बढ़ती हुई नज़र आती हैं।
सोने की मौजूदा तेजी उन लोगों के लिए अच्छा मौका है, जो लंबे टाइम के लिए निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, निवेशक यह भी ध्यान रखें कि ऊंचे स्तर पर सोना खरीदने से पहले बाजार की अगली चाल पर नज़र बनाए रखें। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले कुछ हफ्तों में कीमतें ₹13,500 प्रति ग्राम तक जा सकती हैं। इसलिए अगर आप सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं तो छोटे-छोटे हिस्सों में निवेश करना एक समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- OnePlus 15 के लीक फीचर्स सामने आए, जानें क्या खास होगा इस सुपरफास्ट फोन में
- SSC CHSL Exam 2025: देखिए परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
- Big Billion Sale 2025: साल की सबसे बड़ी ऑनलाइन सेल, अब करे दिल खोल कर शॉपिंग