Gold price today: सोने के घटते बढ़ते दामों के बीच आज सोने की कीमतों में स्थिरता देखी गई है। आज दिन सोने के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है। कीमतें कल की तरह ही हैं। अगर आप निवेशक हैं, या सोने के ग्राहक हैं, तो आपको सोने में निवेश गिरती या स्थिर कीमतों पर ही करना चाहिए।
आज के दिन सोने के दाम:
जैसे हमने कहा आज के दिन सोने की कीमतें स्थिर रही हैं। वह स्थिर कीमतें कुछ इस तरह से हैं:
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,883 (कोई बदलाव नहीं)
10 ग्राम – ₹98,830
100 ग्राम – ₹9,88,300
22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹9,060 (कोई बदलाव नहीं)
10 ग्राम – ₹90,600
100 ग्राम – ₹9,06,000
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹7,413 (कोई बदलाव नहीं)
10 ग्राम – ₹74,130
100 ग्राम – ₹7,41,300
देश के दूसरे शहरों में सोने के दाम
आज के दिन देश के बड़े शहरों में कीमत लगभग समान रही हैं जैसे की चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता पुणे और केरल में 24 कैरेट सोना ₹9,883 और 22 कैरेट सोना ₹9,060 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट ₹9,898 और 22 कैरेट ₹9,075 रहा। वहीं अहमदाबाद और वडोदरा में 24 कैरेट ₹9,888 और 22 कैरेट ₹9,065 प्रति ग्राम दर्ज किया गया।
पिछले कुछ दिनों का हाल
अगर हम पिछले दिनों पर नजर डालें तो 23 जून से लेकर 30 जून 2025 तक कीमत लगातार गिरती रही थी। इसके बाद 1 जुलाई से लेकर 3 जुलाई तक कीमत है बढ़ती हुई देखी गई थीं। फिर 4 जुलाई 2025 को कीमतें घटी और 5 जुलाई को फिर से बढ़ी थी। उसके बाद अब 6 जुलाई 2025 को यानी आज कीमतों में स्थिरता रही थी।
अगर आप भी सोने में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको सोच समझ कर सोने में निवेश करना चाहिए ताकि सही समय पर सही फैसला लिया जा सके। घटते बढ़ते सोने के ये दाम सोने के निवेशकों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Audi Q7 Signature Edition भारत में हुआ लॉन्च, एक्स-शोरूम कीमत 99.81 लाख रुपये
- Free Fire में फिर लौटा Ghost Criminal Bundle कैसे मिलेगा, कितना लगेगा और क्या है 1 स्पिन ट्रिक
- Heavy Rain Alert: 5 से 9 जुलाई तक इन राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा