Neem and Besan Face Pack के कमाल से, स्किन बनेगी टाइट और दाग-धब्बे होंगे गायब

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Neem and Besan Face Pack: जिस तेजी से इंसान खराब लाइफ स्टाइल की तरफ बढ़ रहा है उसी तेजी से स्किन पर भी असर पड़ रहा है। गलत खान-पान की वजह से प्रदूषण की वजह से चेहरे पर दाग धब्बे, ऑयलइनेस जैसे समस्याएं बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

ऐसे में लोग घरेलू और प्राकृतिक नुस्खे को अपनाना ज्यादा बेहतर समझते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो यह नुस्खा आपके लिए अच्छा है। इस आर्टिकल में हम आपको Neem and Besan Face Pack तैयार करना सिखाएंगे जो आपकी स्किन की सभी समस्याओं को खत्म करेगा।

फेस पैक कैसे तैयार करें?

इस Face Pack को घर पर बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपके घर पर ही मौजूद कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी जिनके लिस्ट हमने नीचे दी है:

  • 2 चम्मच नीम पाउडर
  • 2 चम्मच बेसन
  • 1 चुटकी हल्दी
  • 1–2 चम्मच दही
  • 1 चम्मच गुलाबजल

Neem and Besan Face Pack

बनाने की विधि:

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले कटोरा लें। अब उस कटोरे में नीम पाउडर और बेसन को डालकर मिला लें। अब इसमें हल्दी मिला लें। फिर धीरे-धीरे दही और गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब अपने चेहरे को पानी से साफ करें और इसे चेहरे और गर्दन पर लगा लें।फिर 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद जब ये सुख जाए तो गुनगुने पानी या ठंडे पानी से धो लें।

Neem and Besan Face Pack के फायदे

इस फेस पैक को लगाने से आपको कोई फायदे मिलते हैं जैसे नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे और दाने को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह त्वचा की सूजन, जलन और रेडनेस को भी कम करने की ताकत रखते हैं। नीम का इस्तेमाल दाग धब्बे और निशान को हल्का करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद नीम का पाउडर आपके निशाने को हल्का करेगा। बेसन एक अच्छा नेचुरल एक्सफोलिएंट है। यह मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को फ्रेश बना देता है। बेसन तेल को भी कंट्रोल करता है और झुर्रियां भी कम करने में मदद करता है।

Neem and Besan Face Pack

Face Pack लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें

Face Pack को लगाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है जैसे कि आपको गर्म पानी से अपने चेहरे को नहीं धोना है और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में ही धोना है, रगड़ना नहीं है। वर्ना इससे स्किन पर प्रॉब्लम हो सकती है।

पैक हटाने के बाद हमेशा अच्छा मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें इससे आपकी स्किन में सॉफ्टनेस बनी रहेगी। पैक लगाने और हटाने के बाद चेहरे को गंदे हाथों से बिल्कुल भी न छुए। आप इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप नियमित रूप से Neem and Besan Face Pack का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी त्वचा साफ दिखाई देगी, हेल्दी होगी और ग्लोइंग बनी रहेगी। यह आसान और सैफ उपाय है, जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं और इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होंगे, लेकिन अगर को इसमें इस्तेमाल किसी भी सामग्री से आपको एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें या आपको कोई बीमारी है तो इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You