Gold Price Today: अगर आप निवेश का सोच रहे हैं। तो सोने में इन्वेस्ट करना सबसे अच्छा ऑप्शन समझा जाता है। इसे पुराने टाइम से ही लोग गहनों के रूप में, सिक्कों के रूप में इन्वेस्टमेंट के लिए खरीदते रहे हैं। इसे में गोल्ड प्राइस एक मजबूत निवेश का ऑप्शन है। रोज Gold Price चेंज होते हैं। आइए जानते हैं। आज के दिन सोने की क्या कीमतें रही हैं।
आज के दिन Gold Price में भारी उछाल
आज 30 सितंबर को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। 24 कैरेट सोना ₹11,831 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। जो कल के मुकाबले काफी ज्यादा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹10,845 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹8,873 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।
24 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹11,831
10 ग्राम – ₹1,18,310
100 ग्राम – ₹11,83,100
22 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹10,845
10 ग्राम – ₹1,08,450
100 ग्राम – ₹10,84,500
18 कैरेट सोना
1 ग्राम – ₹8,873
10 ग्राम – ₹88,730
100 ग्राम – ₹8,87,300
आज देश के बड़े शहरों में सोने के दामों में थोड़ा-सा फर्क देखने को मिला है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹11,848 और 22 कैरेट सोना ₹10,860 प्रति ग्राम मिल रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹11,831 और 22 कैरेट सोना ₹10,845 प्रति ग्राम की कीमत पर दर्ज किया गया है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹11,846 और 22 कैरेट सोना ₹10,860 पर बिक रहा है। वहीं अहमदाबाद और वडोदरा में 24 कैरेट सोना ₹11,836 और 22 कैरेट सोना ₹10,850 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। इन दामों में यह फर्क ज्यादातर टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय मांग के कारण आता है।
सोने में निवेश क्यों अहम है?
Gold हमेशा से ही भारत के लोगों के बीच इनवेस्टमेंट के रूप में इस्तेमाल होता आया है। इसे सिर्फ गहनों नहीं बल्कि कई तरह से खरीदा जा सकता है। अब तो गोल्ड को डिजिटल फॉर्मेट में भी खरीदा जा सकता है। जिससे फिजिकल गोल्ड नहीं खरीदना पड़ता है। इसलिए इसे एक सैफ इनवेस्टमेंट में रूप में देखा जाता है। पिछले कुछ सालों में सोने की बढ़ती कीमतें इसकी अहमियत बता रही हैं। आज भी इसकी कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है।
आने वाले दिनों में सोने का रुख
सोने के बाज़ार एक्सपर्ट का मानना है कि पिछले कई सालों से लगातार सोने के दामों में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। जिन्होंने घटती हुई कीमतों में निवेश किया था उन्हें फायदा ही पहुंचा है। अक्टूबर और नवंबर में त्योहार और शादी का सीजन शुरू होने वाला है। जिससे सोने की मांग और कीमतें और बढ़ सकती हैं। हालांकि, निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दबाजी में बड़े निवेश से बचें और बाज़ार के रुझान पर नज़र बनाए रखें।
आज 30 सितंबर 2025 को भारत में Gold Price में जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ है। 24 कैरेट सोना ₹11,831 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। बड़े शहरों मे भी कीमतों में अंतर दिख रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:
- DSLR लेवल कैमरा और Snapdragon 8 Elite के साथ Nubia Z80 Ultra अक्टूबर में होगा लॉन्च
- SSC ने जारी किया Sub-Inspector भर्ती नोटिफिकेशन 2025, 16 अक्टूबर तक करें अप्लाई
- AIBE 20 Exam Date 2025: देखिए परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड