DDA ने 2025 के लिए कई बड़ी भर्तियों का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कम्पनी 1732 पदों को भरेगी। ये भर्ती जूनियर इंजीनियर, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), और अन्य ग्रुप A, B, C पदों को भरेगी। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन होंगे और ये आवेदन 5 सितंबर 2025 तक किए जा सकते हैं।
DDA के तहत कुल पद
DDA भर्ती के लिए 1,732 पदों को भरा जाएगा। इसमें MTS पद सबसे अधिक हैं जिनकी संख्या 745 हैं। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), असिस्टेंट डायरेक्टर, डेप्युटी डायरेक्टर, स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी, पाटवारी और दूसरे तकनीकी और प्रशासनिक पद भी शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन की ज़रूर पढ़ें। इस भर्ती के प्रमुख पद कुछ इस तरह से हैं:
- MTS: 745 पद
- जूनियर इंजीनियर (सिविल): 104 पद
- जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल): 67 पद
- असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग/आर्किटेक्ट): 19+8+1+3 पद
- स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी: 44 पद
- पाटवारी: 79 पद
- अन्य प्रशासनिक एवं तकनीकी पद: 562 पद
आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो तय की गई फीस को भरेंगे। ये फीस जर्नल, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए ₹2,500 रुपए तय किए गई है। इसके अलावा SC, ST, PwBD, महिला, ट्रांसजेंडर और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1500 रुपये है। ये फीस सिर्फ उन्हीं लोगों को वापस मिलेंगे जो एग्जाम में शामिल होंगे। इस फीस को भी ऑनलाइन ही जमा किया जा सकता है, जिसे आप नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से जमा कर सकते हैं।
किस को मिलेगा मौका?
उम्र सीमा की बात करें तो ये पद के हिसाब से अलग अलग तय की गई है। कम से कम उम्र 18 साल और ज्याद से ज्यादा उम्र 40 साल होनी चाहिए जबकि ये उम्र पद के हिसाब से बदल सकती है। अगर योग्यता की बात करें तो ये उम्मीदवार के चुने गए पद के हिसाब से तय होगी। आम तौर पर बात करें तो जूनियर इंजीनियर के लिए डिप्लोमा, पाटवारी के लिए स्नातक, और स्टेनोग्राफर ग्रेड-डी के लिए 12वीं पास होना ज़रूरी है।
सिलेक्शन प्रोसेस
DDA में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और इंटरव्यू के आधार पर होगा। CBT Stage-I के अंक मेरिट लिस्ट में शामिल होंगे। इंटरव्यू केवल क्वालिफाइंग नेचर का होगा। उम्मीदवारों परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से जरूर लें। इस भर्ती के लिए चयन को सिर्फ दो चरणों में बांटा गया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आप आधिकारिक वेबसाइट dda.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
DDA Recruitment 2025 उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है जो ग्रुप A, B, C पदों पर सरकारी करियर बनाना चाहते हैं। अगर आपको लग रहा है कि आप योग्य हैं, तो आवेदन शुरू हो गए हैं आप 05 नवंबर 2025 से पहले अप्लाई कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- सिर्फ 100 यूनिट्स में लॉन्च हुई Skoda Octavia RS 2025, स्पोर्टी डिजाइन ने मचाया धमाल
- RITES Recruitment 2025: 600 पदों नौकरी का मौका, 12 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं
- NEET SS Exam 2025 Postponed: यहाँ से देखिए परीक्षा से सम्बंधित पूरी जानकारी