Gold Price Today: सोने ने फिर पकड़ी रफ्तार! जानिए आज कितने रुपये महंगा हुआ गोल्ड

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: सोना एक ऐसा धातु है, जिसके होने से गहनों की शोभा बढ़ जाती है। इसे निवेश का भी एक अच्छा साधन समझा जाता है। इसकी कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। कभी इसके कीमतें घटती हुआ नज़र आता है कभी बढ़ती हुई। अगर बात करें आज की तो आज के दिन सोने के दाम बढ़ते हुए नज़र आए हैं।

आज के दिन सोने की कीमतों में तेज़ी 

आज के दिन सोने के दामों में बढ़ोतरी देखी गई है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹12,158 प्रति ग्राम दर्ज हुआ है। इसी तरह 22 कैरेट सोना ₹11,145 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 18 कैरेट सोना भी आज ₹9,119 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ है, जो कल के मुकाबले ज्यादा है।

Gold price today

24 कैरेट सोना 

1 ग्राम – ₹12,158 (+ ₹76)

10 ग्राम – ₹1,21,580 (+ ₹760)

100 ग्राम – ₹12,15,800 (+ ₹7,600)

22 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹11,145 (+ ₹70)

10 ग्राम – ₹1,11,450 (+ ₹700)

100 ग्राम – ₹11,14,500 (+ ₹7,000)

18 कैरेट सोना

1 ग्राम – ₹9,119 (+ ₹57)

10 ग्राम – ₹91,190 (+ ₹570)

100 ग्राम – ₹9,11,900 (+ ₹5,700)

आज देशभर में सोने के दामों में मामूली फर्क देखने को मिला है, जो टैक्स, मेकिंग चार्ज और स्थानीय मांग पर डिपेंड करता है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹12,229 और 22 कैरेट ₹11,210 पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹12,158 और 22 कैरेट ₹11,145 प्रति ग्राम पर दर्ज हुआ है।

वहीं, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹12,096 और 22 कैरेट ₹11,089 पर मिल रहा है। गुजरात के वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹12,086 और 22 कैरेट ₹11,079 प्रति ग्राम रहा। कुल मिला कर अगर देख जाए तो आज सोने के दामों में हर शहर में बढ़ोतरी दर्ज हुई कहीं ये फर्क ज्यादा है कहीं थोड़ा कम है।

क्यों बढ़े सोने के दाम?

एक्सपर्ट के हिसाब से, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग में तेजी आई है। अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरों को लेकर चल रही अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने फिर से सोने को अच्छा इन्वेस्टमेंट माना है। इसके अलावा, घरेलू स्तर पर त्योहारी सीजन की शुरुआत ने भी मांग को बढ़ावा दिया है, जिससे सोने के दामों में उछाल आया है। इसके साथ ही, रुपये की डॉलर के मुकाबले गिरावट ने भी सोने को महंगा बना दिया है।

Gold price today

आने वाले दिनों में सोने की कीमतों का रुख कैसा रहेगा?

मार्केट एक्सपर्ट के हिसाब से, आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं। आज के समय को देखते हुए नवंबर के पहले हफ्ते तक 24 कैरेट सोना ₹12,300 प्रति ग्राम तक पहुंचने की आशा जताई जा रही है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर कमजोर होता है या अमेरिकी ब्याज दरों में स्थिरता आती है, तो भारतीय बाजार में भी सोना और महंगा हो सकता है। दूसरी ओर, अगर मांग में थोड़ी नरमी आती है तो कीमतें कुछ कम रह सकती हैं।

आज भारत में सोने के दामों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। 24 कैरेट सोना ₹12,158 प्रति ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जो हाल के महीनों के हिसाब से काफी ज्यादा है। एक्सपर्ट तो यही कहते हैं कि आने वाले हफ्तों में भी सोने के दाम मजबूत रह सकते हैं। इसलिए निवेश करने वाले और सोने के ग्राहक दोनों को इस बाजार पर करीबी नज़र रखनी चाहिए ताकि सही समय पर फैसला लिया जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You