Curd For Hair: दही बालों के लिए एक चमत्कारी प्राकृतिक उपचार माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन B, कैल्शियम और लैक्टिक एसिड स्कैल्प को पोषण देकर बालों को मजबूत, मुलायम और रेशमी बनाते हैं। आज के समय में प्रदूषण, तनाव, गलत खान-पान और हेयर स्टाइलिंग उत्पादों के कारण बाल रूखे, बेजान और तेजी से झड़ने लगे हैं।
ऐसे में दही का उपयोग बालों के लिए एक सुरक्षित, सस्ता और प्रभावी घरेलू समाधान साबित होता है। दही स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है, रूसी कम करता है, खुजली दूर करता है और हेयर फॉलिकल्स को पोषण देता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है और उनकी ग्रोथ बढ़ती है। नियमित रूप से दही लगाने से बालों में नेचुरल चमक आती है और फ्रिज़ कम होता है।

How to Use Curd For Hair
1. दही + मेथी मास्क:- डैंड्रफ और बाल झड़ने के लिए
- दही 4 चम्मच + रातभर भीगी मेथी पीसकर
- स्कैल्प पर लगाएँ, 45 मिनट बाद धो लें
2. दही + नारियल तेल मास्क:- ड्राई और रुसी बालों के लिए
- दही 4 चम्मच + नारियल तेल 2 चम्मच
- पूरे बालों पर लगाएँ और 1 घंटा बाद वॉश करें
3. दही + एलोवेरा मास्क:- शाइन और स्मूदनेस के लिए
- दही 4 चम्मच + एलोवेरा जेल 2 चम्मच
- 40 मिनट बाद हल्के शैंपू से धो लें
बालों के लिए दही के फायदे
- बालों की ग्रोथ बढ़ाता है।
- रूसी और खुजली कम करता है।
- दोमुंहे बालों में कमी लाता है।
- बालों को स्मूद, सॉफ्ट और शाइनी बनाता है।
- स्कैल्प को ठंडक देकर सूजन और जलन कम करता है।
- ड्राई और डैमेज्ड बालों को रिपेयर करता है।

सावधानियाँ
- बहुत ज्यादा संवेदनशील स्कैल्प होने पर पैच टेस्ट करें।
- दही लंबे समय तक न रखें — 1 घंटे पर्याप्त है।
- ठंड के मौसम में लगाने के बाद ठंडी हवा से बचें।
यह भी देखें:-
- Rice Face Mask: सिर्फ 10 मिनट में घर पर बनाएँ नेचुरल स्किन ब्राइटनिंग मॉस्क
Almond Oil For Hair: झड़ते, रूखे और बेजान बालों का प्राकृतिक समाधान





















